पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

संवाद सूत्र रूरा मायके में रह रही पत्नी के वापस न लौटने से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार रात फ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:17 PM (IST)
पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान
पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

संवाद सूत्र, रूरा : मायके में रह रही पत्नी के वापस न लौटने से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगा जान दे दी। फांसी लगाने से पूर्व युवक का पत्नी से विदाई को लेकर फोन पर विवाद हुआ था। अभी छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

बनीपारा महाराज निवासी किसान मनोज सिंह उर्फ पन्नी का 24 वर्षीय पुत्र अंशू सिंह का विवाह छह माह पूर्व संध्या से हुआ था। होली में संध्या मायके चली गई थी, जिसके बाद अभी वापस नहीं आई थी। अंशू बार-बार वापस आने की बात कह रहा था इसे लेकर शुक्रवार रात अंशू का पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। पत्नी के वापस न आने से क्षुब्ध होकर युवक ने बेड की चादर से कमरे में फांसी लगा ली। इसी दौरान कमरे में पहुंचे स्वजन ने पुत्र को फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। पिता व बड़ा भाई मुकेश तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसआइ अजयराज शर्मा पहुंचे और स्वजन से पूछताछ की। एसआइ ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने व विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।

chat bot
आपका साथी