छह तहसील क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा के लिए एक एंबुलेंस संचालित

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में एंबुलेंस की हड़ताल है लेकिन इमरजेंसी सेवाओं के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:23 PM (IST)
छह तहसील क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा के लिए एक एंबुलेंस संचालित
छह तहसील क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा के लिए एक एंबुलेंस संचालित

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में एंबुलेंस की हड़ताल है, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं के लिए छह तहसील क्षेत्र की सीएचसी में एक-एक एंबुलेंस संचालित की जा रही है। ऐसे हालात में यह नाकाफी है क्योंकि एक एंबुलेंस के व्यस्त रहने पर लोगों को भटकना पड़ रहा है।

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के लोगों ने इमरजेंसी सेवा को ध्यान में रखते हुए अकबरपुर, डेरापुर, शिवली, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद में एक एक एंबुलेंस इसके लिए रखी है। यह दुर्घटना समेत दूसरे गंभीर मरीजों के लिए होगी। इसके निगरानी संघ के आदित्य सक्सेना,राहुल यादव व अभिषेक तिवारी करेंगे। वहीं सीएमओ डाक्टर एके सिंह ने बताया कि अभी इमरजेंसी सेवा के लिए एक एंबुलेंस क्षेत्र के हिसाब से चल रही है। कोशिश यही रहेगी कि मरीजों को समस्या न होने दी जाए।

क्षेत्र व एंबुलेंस के नंबर

जिला अस्पताल -6390889376

डेरापुर सीएचसी - 7235005835

शिवली सीएचसी- 7235005839

भोगनीपुर सीएचसी -7235005834

सिकंदरा सीएचसी -6390889380

रसूलाबाद सीएचसी -6390889381

chat bot
आपका साथी