एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को पहुंचाया अस्पताल

जागरण संवाददाता कानपुर देहात हड़ताल खत्म होने से मरीजों को राहत मिली। बुधवार को एंबु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को पहुंचाया अस्पताल
एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को पहुंचाया अस्पताल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : हड़ताल खत्म होने से मरीजों को राहत मिली। बुधवार को एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही अस्पताल से प्रसूता व गर्भवतियों को भी लाया व ले जाया गया। दो दिन बाद एंबुलेंस चलने से सभी ने राहत की सांस ली। वहीं रात में जिलाध्यक्ष समेत 10 कर्मचारी यहां से लखनऊ रवाना हो गए हैं जहां प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात के बाद आगे का रुख तय करेंगे।

कंपनी बदलने के बाद कर्मचारियों को न निकालने, प्रशिक्षण के नाम डीडी न लेने समेत छह मांग को लेकर 26 जुलाई से हड़ताल पर चल रहे थे। मंगलवार रात को प्रशासन ने कार्रवाई का डर दिखाकर हड़ताल खत्म करा दी थी। बुधवार को क्षेत्र में कंपनी से मरीजों की केस आइडी व मोबाइल नंबर लेकर एंबुलेंस कर्मी मरीजों को लेकर आते जाते रहे। इससे दो दिनों से परेशानी झेल रहे लोगों को सुकून मिला। सबसे अधिक इमरजेंसी, गर्भवती व प्रसूताओं को इसका लाभ मिला। वहीं एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि जनता के हित में संचालन किया जा रहा है। हालांकि इक्का-दुक्का एंबुलेंस लोकेशन पर खड़ी हैं, लेकिन वह चल नहीं रहीं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सचान, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष, प्रशांत व शोभित ने बताया कि जनता के हित में एंबुलेंस चलाई जा रही है। हम लोग लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। जहां प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात व बात होगी। आगे का फैसला प्रदेश नेतृत्व के अनुसार लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी