अखिलेश ने हाथ मिलाया और कहा- जाओ मेहनत कर सरकार बनाओ

जागरण संवाददाता कानपुर देहात रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह अखिलेश यादव सोकर उठे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM (IST)
अखिलेश ने हाथ मिलाया और कहा- जाओ मेहनत कर सरकार बनाओ
अखिलेश ने हाथ मिलाया और कहा- जाओ मेहनत कर सरकार बनाओ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह अखिलेश यादव सोकर उठे नहीं थे कि सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट चुकी थी। सभी उनसे मिलना चाह रहे थे तो अखिलेश ने भी किसी को निराश नहीं किया और करीब सवा घंटे तक सभी से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत कर सरकार बनाने की बात कही। वहीं पार्टी नेताओं व टिकट के दावेदार भी पहुंचे। सभी से मंत्रणा कर उन्होंने जिले में पार्टी की स्थिति जानी व एकजुटता व सर्वसमाज को जोड़कर चलने की बात कही।

अखिलेश यादव ने सुबह करीब 7:30 से मिलना शुरू किया तो सबसे पहले जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, केके सचान, कमलेश चंद्र दिवाकर, अनूप कुमार सिंह, राम सिंह यादव, वीरसेन यादव, नरेंद्र पाल सिंह मनु, महेश शुक्ला से मुलाकात की। इन लोगों से पार्टी व विधानसभावार जानकारी ली। इसके बाद आकांक्षा सिंह, अभय यादव, कुलदीप प्रेमी, महेश शुक्ला, मुन्ना कुरैशी, राम स्वरूप सिंह गौर, नीरज सिंह, रूबीना कुरैशी सिद्धार्थ सिंह, इंद्रपाल यादव, ईशान यादव, पमपम यादव, अदनान खान से मिले। उन्होंने सभी से हाथ मिलाया और कहा कि जाओ मेहनत करो 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथस्तर पर जुट जाओ। लोगों ने सेल्फी व फोटो खिचाई। सुबह 9:28 पर अपनी कार में बैठ लखनऊ की ओर निकल गए। जिलाध्यक्ष को वह कानपुर गंगापुल तक अपने साथ ले गए और सफल कार्यक्रम पर तारीफ की। रघुवीर विद्यार्थी, शेखू खान, संजू यादव, हिमांशू यादव, निखिल अग्रवाल, ज्ञान सिंह खरका, सक्षम श्रीवास्तव, अनंत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

अमूल प्लांट के जीएम से जाना हाल

उन्होंने माती अमूल डेयरी प्लांट के जीएम अंबरीश द्विवेदी से मुलाकात की। उनसे शिष्टाचार भेंट के साथ ही प्लांट के विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान दो डेयरी कारोबारी भी उनसे मिलने पहुंचे।

रसूलाबाद की विशेष चर्चा

कन्नौज लोकसभा सीट में आने वाले रसूलाबाद विधानसभा की चर्चा अखिलेश ने की साथ ही जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव से क्षेत्र का हाल लेकर पूरी मेहनत से क्षेत्र में पार्टी के लिए मेहनत करने को कहा।

chat bot
आपका साथी