मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

संवाद सहयोगी रसूलाबाद भक्तों ने गुरुवार को नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:29 PM (IST)
मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज
मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : भक्तों ने गुरुवार को नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। कन्याओं को उपहार देकर आशीर्वाद भी लिया गया।

नवरात्र के अंतिम दिन लोगों ने सिद्धिदात्री देवी का मंदिरों में पूजन किया। महिलाओं ने विशेषकर देवी पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां की अर्चना पूजा कर मनचाहे आशीर्वाद की कामना की। धर्मगढ़ बाबा मंदिर में महिलाओं की खासी भीड़ रही। यहां लोगों ने कन्या भोज की भी व्यवस्था की और कन्याओं को उनके पसंदीदा व्यंजन फल, स्नैक्स आदि वितरित कर मां से मंगल कल्याण की कामना की। कन्याओं के पैर लोगों ने पानी से पखारे व दान दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया। घरों में लोगों ने व्रत का पारण भी किया और हवन-पूजन किया। वहीं भक्तों ने कई जगह भंडारे का आयोजन किया। पूड़ी सब्जी के साथ ही फल का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी