ससुरालियों से विवाद के बाद बीच सड़क धरने बैठा नशेबाज

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर एसबीआइ रोड पर एक नशेबाज की हरकत से सभी पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 09:33 PM (IST)
ससुरालियों से विवाद के बाद बीच सड़क धरने बैठा नशेबाज
ससुरालियों से विवाद के बाद बीच सड़क धरने बैठा नशेबाज

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर एसबीआइ रोड पर एक नशेबाज की हरकत से सभी परेशान हो गए। पत्नी के विदाई से इन्कार करने के बाद ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद वह बीच सड़क धरने पर बैठ गया और कभी लेट जाता तो कभी इधर उधर दौड़ने लगता। वाहन सवार बेहद परेशान हुए तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसे काबू कर स्वजन के हवाले किया।

मंगलपुर निवासी जीतू की रूरा तिराहे अकबरपुर के पास ससुराल है। जहां पत्नी व दो बच्चे कुछ दिन पहले आए हुए थे। शनिवार दोपहर जीतू विदाई कराने पहुंचा तो ससुरालियों ने कहा कि रक्षाबंधन रविवार को है यह बीत जाए तो लेता जाए, लेकिन शराब के नशे में जीतू जिद पर अड़ गया और मानने को तैयार न हुआ। इस पर ससुरालियों से उसका विवाद हो गया। इससे गुस्साए जीतू ने बीच सड़क हंगामा शुरू कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गया। कहने लगा कि जब तक पत्नी की विदाई नहीं होगी, यहीं धरना देगा। वाहन सवार यहां से गुजरते रहे तो डरते रहे कि कहीं वह वाहन की चपेट में न आ जाए। करीब आधे घंटे तक यह ड्रामा चला। पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गई। एसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि वह शराब के नशे में था। जीतू को समझाकर परिवार के हवाले किया गया। दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

chat bot
आपका साथी