पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से लटककर दी जान

- रायपुर गांव की घटना संवाद सहयोगी रसूलाबाद रायपुर गांव में एक ट्रैक्टर चालक का जुए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:24 PM (IST)
पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से लटककर दी जान
पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से लटककर दी जान

- रायपुर गांव की घटना

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रायपुर गांव में एक ट्रैक्टर चालक का जुएं में रुपये हारने पर पत्नी से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर ट्रैक्टर चालक ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

रायपुर निवासी सोबरन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र ट्रैक्टर चालक रणदीप सिंह ने गुरुवार रात उसने गांव के बाहर लालजीत दिवाकर के खेत पर आम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह खेतों पर भूसा भरने गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पिता सोबरन को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और छानबीन की। स्वजनों ने बताया कि रणदीप अपना खुद का ट्रैक्टर चलाता था और भट्ठों से ईंट लाकर बेचता था। वह घर से 15 हजार रुपये लेकर गया था और जुएं में हार गया। पत्नी का उससे इस बात को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पहले भी आपस में विवाद हुआ था। इसके चलते ही वह चुपचाप घर से निकल आया और यह कदम उठा लिया। रसूलाबाद थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि जुएं में रकम हारने के बाद पत्नी से विवाद पर जान दी है।

chat bot
आपका साथी