लड़कियों से खुद की ताकत को पहचानने की दी सलाह

संवाद सूत्र शिवली बिटिया जिनकी प्रवृत्ति है घटिया उनकी खड़ी करो खटिया..लड़कियां अब ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:24 PM (IST)
लड़कियों से खुद की ताकत को पहचानने की दी सलाह
लड़कियों से खुद की ताकत को पहचानने की दी सलाह

संवाद सूत्र, शिवली : बिटिया जिनकी प्रवृत्ति है घटिया, उनकी खड़ी करो खटिया..लड़कियां अब लड़कों से किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। अन्याय के खिलाफ डटकर आवाज उठाएं। विपरीत परिस्थितियों में बिना किसी संकोच के पुलिस हेल्पलाइन पर काल करें।

मिशन शक्ति के तहत बाघपुर इंटर कालेज में गोष्ठी को संबोधित करते हुए यह मैथा तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने कहा कि लड़कियां अब किसी भी मायने में लड़कों से पीछे नहीं है, जरूरत है तो बस हर स्तर पर मानसिक विचारधाराओं के परिवर्तन की। उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद करने का साहस प्रदान किया। लड़कियों को अब किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है सहायता के लिए पुलिस तैयार रहती है, बस आपको हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लड़के केवल एक घर का सहारा बनते हैं, लेकिन लड़कियों पर दो घरों की जिम्मेदारी होती है इसलिए मेहनत कर अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करके आत्म निर्भर बनें। इससे आप लोग अपने दायित्वों का आसानी से निर्वहन कर सकें। छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। इस मौके प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अशोक कुमार अवस्थी, अमरनाथ तिवारी, मुन्नालाल, प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, विनोद शर्मा, पुष्कल अवस्थी, संदीप, भूपेंद्र, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी