चित्रों के माध्यम से दर्शाई सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता कानपुर देहात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ईको पार्क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:19 PM (IST)
चित्रों के माध्यम से दर्शाई सरकार की उपलब्धियां
चित्रों के माध्यम से दर्शाई सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ईको पार्क माती में नवभारत मेले का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगा शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत के माध्मय से बलिदानियों को याद किया।

माती ईको पार्क में राज्यमंत्री अजीत पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा की उपस्थिति में नवभारत मेले का आयोजन किया गया। मेले में समाज कल्याण, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तीकरण सहित अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल के जीवन से लेकर पीएम बनने तक के जीवन व उनकी उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। राज्यमंत्री अजीत पाल ने कहा प्रधानमंत्री ने जीवन के विभिन्न पक्षों को संवेदनशील तरीके से आगे बढ़ाया है। आज देश और दुनिया उन्हें आश्चर्य की नजरों से देखती है। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अंशु तिवारी, कार्यक्रम संयोजक दीपू मिश्रा, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, अमित राजपूत, शिवम दुबे, अनिल भदौरिया, गोना गुप्ता, रंजीत यादव, गुड्डू दीक्षित, अजय पाल, अनुज शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी