लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने वाले युवक की मौत

संवाद सूत्र रनियां अकबरपुर के खानचंद्रपुर में घर वालों की डांट से क्षुब्ध होकर लाइसेंसी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:36 PM (IST)
लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने वाले युवक की मौत
लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने वाले युवक की मौत

संवाद सूत्र, रनियां : अकबरपुर के खानचंद्रपुर में घर वालों की डांट से क्षुब्ध होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।

गुरुवार रात को खानचंद्रपुर गांव के सेवानिवृत्त फौजी रामकुमार यादव के बेटे 24 वर्षीय राहुल यादव ने घर में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली थी। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देररात उसकी मौत हो गई। गांव किनारे ही एनटीपीसी में गांव के कुछ युवकों व मजदूरों में विवाद हुआ था। राहुल भी युवकों के साथ वहां मौजूद था। मजदूरों ने घर पर शिकायत की थी जिस पर राहुल को डांट पड़ी थी। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया था। राहुल यादव के तीन माह का बेटा है और डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था। घटना से पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि जरा सी बात पर वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है। उसने घर पर डांट के चलते ऐसा किया था।

chat bot
आपका साथी