पति के आत्महत्या करने पर कुएं में कूदी महिला

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मानसिक रूप से परेशान चल रहे किसान ने रिश्तेदारी में रूर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 08:12 PM (IST)
पति के आत्महत्या करने पर कुएं में कूदी महिला
पति के आत्महत्या करने पर कुएं में कूदी महिला

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मानसिक रूप से परेशान चल रहे किसान ने रिश्तेदारी में रूरा क्षेत्र में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पति के मौत की खबर मझगवां गांव में पत्नी के पास पहुंची तो वह बदहवास हो गई और पास के कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।

डेरापुर के मझगवां निवासी किसान 45 वर्षीय राजकुमार पाल मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। वह शिवली कुढ़वा अपनी रिश्तेदारी में दो दिन पहले गए थे जहां प्रेमपुर गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पहुंची तो जेब से एक मनोचिकित्सक के दवा का पर्चा मिला। इधर मौत की खबर जब मझगवां गांव में पत्नी उर्मिला को फोन से लगी तो वह बदहवास हो गई। परेशान होकर वह दौड़ते हुए गांव के बाहर मंदिर तक गई और कुएं में छलांग लगा दिया। उसके पीछे पारिवारिक सीताराम व रानी भी गए और यह देख शोर मचाने लगे। पीआरवी पुलिस के सिपाही आशीष कुमार, शिवकुमार, डेरापुर थाने से पहुंची महिला आरक्षी राखी, ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी की मदद से उर्मिला को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में पानी कम होने से उसे चोट लगी और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर मनोज मनोज गुप्ता ने बताया कि महिला घबराई हुई है, लेकिन खतरे से बाहर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डेरापुर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था उसे सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी