ग्राम पंचायत सदस्य की 328 सीटों पर 62.88 फीसद हुआ मतदान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात ग्राम पंचायत सदस्य के 328 रिक्त पदों पर शनिवार को शांतिपूर्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:02 PM (IST)
ग्राम पंचायत सदस्य की 328 सीटों पर 62.88 फीसद हुआ मतदान
ग्राम पंचायत सदस्य की 328 सीटों पर 62.88 फीसद हुआ मतदान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : ग्राम पंचायत सदस्य के 328 रिक्त पदों पर शनिवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से मुस्तैदी बरती गई। जिले के नौ ब्लाकों में मतदान का प्रतिशत 62.88 रहा जबकि अकबरपुर ब्लाक में सबसे अधिक 70 फीसद मतदान हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान बूथों का निरीक्षण कर टीम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।

सुबह से ही मतदान को लोग घरों से निकल पड़े और लोगों में चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ महिलाएं भी मतदान को पीछे नहीं थी। सुबह ही सारा काम निपटाकर मतदाता पोलिग बूथों पर पहुंच गए। रसूलाबाद, मैथा, सरवनखेड़ा सहित सभी ब्लाकों में संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं की भीड़ रही। शांति पूर्वक चुनाव संपंन कराने के लिए 31 सेक्टर व नौ जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। रसूलाबाद विकासखंड में 11 गांव में रिक्त रहे 29 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी सुबह से ही अपने बस्ते लगा कर बैठ गए, जहां मतदाताओं की पर्ची बनवाने के लिए भीड़ भी देखी गई। विरहुन उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाओं से लेकर पुरुषों में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। पहली बार मत डालने आए गुलाम मैनुद्दीन ने बताया कि वह इसी वर्ष मतदाता बना है। इसके अतिरिक्त रसूलाबाद के निवादा अनी, मैजू समस्तपुर, अंता, बर्रा ठर्रा, तरौली, डूंडा महुआ, दशहरा सुजनपुर, अमरोहिया, रसूलाबाद देहात, ताजपुर तरसौली में मतदान हुआ। वहीं मैथा ब्लॉक में 74 ग्राम पंचायतों में 28 ग्राम पंचायतें ही संगठित हुई, जहां पर नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ भी दिलाई जा चुकी है। शेष 46 ग्राम पंचायतें असंगठित हैं।उपचुनाव में ज्यादातर ग्राम सभा में निर्विरोध पंचायत सदस्य चुन लिए गए हैं। 12 ग्राम पंचायतों के 14 पोलिग बूथों पर मतदान हुआ।

chat bot
आपका साथी