धान खरीद के लिए जिले में 21 केंद्रों को मिली अनुमति

जागरण संवाददाता कानपुर देहात खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए जिले में 21 कें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:10 PM (IST)
धान खरीद के लिए जिले में 21 केंद्रों को मिली अनुमति
धान खरीद के लिए जिले में 21 केंद्रों को मिली अनुमति

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए जिले में 21 केंद्रों को अनुमति दी गई है। वहीं पूर्व के वर्ष में डिफाल्टर मिलर व केंद्र प्रभारियों को खरीद से बाहर रखा गया है। खरीद के लिए बारदाना, कांटा बांट सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश एजेंसियों को दिए गए हैं।

धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता कम करने के लिए शासन की ओर से इस बार नियमों में फेरबदल किया गया है, जिसके तहत इस बार खेत में बोई गई फसल का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही आधार को अनिवार्य किया गया गया है। वहीं खरीद केंद्रों पर किसानों को समस्या न हो इसके लिए केंद्र प्रभारियों के साथ ही एजेंसी को भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं धान खरीद के लिए जिले में 21 केंद्रों को अनुमति मिली है। इसमें खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के आठ व भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व के वर्षों में डिफाल्टर रही एजेंसियों व केंद्र प्रभारियों को इस बार खरीद से बाहर किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद में किसानों का चयन सत्यापन के बाद होगा। इसके लिए खसरे के साथ साथ ही आधार, बैंक खाता, खतौनी का सत्यापन किया जाएगा। वहीं आधार से मोबाइल नंबर लिक कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अकबरपुर शाखा में किसानों के लिए सेवा शुरू की गई है।

chat bot
आपका साथी