जनपद को उपलब्ध होंगी 18 हजार वैक्सीन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले को 18 हजार वैक्सीन शुक्रवार तक मिल जाएंगी। इससे पहले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:00 PM (IST)
जनपद को उपलब्ध होंगी 18 हजार वैक्सीन
जनपद को उपलब्ध होंगी 18 हजार वैक्सीन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले को 18 हजार वैक्सीन शुक्रवार तक मिल जाएंगी। इससे पहले के मुकाबले तेजी से वैक्सीनेशन किया जाएगा। यह बातें डीएम जेपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में कोविड समीक्षा बैठक में कही।

गुरुवार को डीएम जेपी सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एके सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में करीब 18 हजार वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली वैक्सीन डोज को सभी को लगवाए। उन्होंने निर्देशित किया कि आक्सीजन प्लांट लगाए जाने में गंभीरता दिखाए और तेजी से इसे पूरा कर संचालन कराएं। वहीं गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए डाक्टर सुखलाल ने बताया कि बुधवा को 150 गोल्डन कार्ड बंटवाए गए साथ ही पोर्टल में 77 दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से 09 अगस्त तक गोल्डन कार्ड अभियान छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर अभियान को सकुशल संपन्न किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज वर्मा, एडीएम फाइनेंस साहबलाल व डीडीओ गोरखनाथ रहे।

chat bot
आपका साथी