फाल्ट से मूसानगर में 18 घंटे गुल रही बिजली

संवाद सूत्र मूसानगर सबस्टेशन मूसानगर के अंतर्गत फाल्ट होने के बाद 18 घंटे तक बिजली गुल र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 05:12 PM (IST)
फाल्ट से मूसानगर में 18 घंटे गुल रही बिजली
फाल्ट से मूसानगर में 18 घंटे गुल रही बिजली

संवाद सूत्र, मूसानगर : सबस्टेशन मूसानगर के अंतर्गत फाल्ट होने के बाद 18 घंटे तक बिजली गुल रही। लोग जहां रात भर सो न सके, वहीं पेयजल के अलावा बाकी समस्या का सामना करना पड़ा।

जहांगीराबाद से सबस्टेशन मूसानगर आई लाइन में मंगलवार शाम चार बजे करीब खराबी आ गई। इससे पूरे मूसानगर कस्बे के अलावा आसपास के गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग इंतजार करते रहे कि कुछ देर में बिजली आएगी पर ऐसा नहीं हुआ। जब जानकारी की तो पता चला कि कहीं खराबी आ गई है। मूसानगर के अलावा गौसगंज व आसपास के कई गांव जो सात फीडर से जुड़े हैं वहां अंधेरा छा गया। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेचैन हो गए। पूरी रात छत पर या बाहर टहलकर काटनी पड़ी वहीं बच्चों का भी हाल बेहाल रहा। बुधवार सुबह भी बिजली नहीं आई और पेयजल के साथ ही मोबाइल चार्जिंग की समस्या आई, लोगों के इन्वर्टर पहले ही ठप हो गए थे। सुबह 10 बजे बिजली आई तो राहत मिली। यहां के अनूप कुमार, अशोक कुमार, शिवानंद, जगदीश, मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को बारिश के बाद बिजली नहीं आई। बिजली विभाग के अभियंता व कर्मचारियों को फोन करो तो वह फोन नहीं उठाते हैं। इससे पहले भी इसी तरह फाल्ट पर मरम्मत नहीं की गई और लोग परेशान हुए थे। जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी जहांगीराबाद से सबस्टेशन के बीच आने वाली लाइन में कहीं फाल्ट था। खोजने में समय लगा और फिर उसे सही किया गया।

chat bot
आपका साथी