आग से किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जली

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रसूलाबाद क्षेत्र के तीन गांवों औरंगपुर गहदेवा उसरी व थान हमीरपुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:54 PM (IST)
आग से किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जली
आग से किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जली

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसूलाबाद क्षेत्र के तीन गांवों औरंगपुर गहदेवा, उसरी व थान हमीरपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं डेरापुर के सब्दलपुर में किसानों की चार बीघा फसल आग से जल गई। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू किया।

उसरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गांव निवासी महेश श्रीवास्तव के खेत में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उनकी दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। वहीं औरंगपुर गहदेवा निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि उत्तरीपुरा से खेड़ा कुर्सी के लिए बन रहे डामरीकृत मार्ग की गिट्टी उतारने आए ट्रक के कर्मचारी ने जली सिगरेट उनके खेत में फेंक दी। इससे उनकी 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने आग बुझाई। इसी तरह थाना हमीरपुर में जीवन लाल भारती का खेत लक्ष्मण प्रसाद बंटाई पर लिए हैं। बिजली तार से निकली चिगारी से करीब छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपालों को भेजकर क्षति आकलन रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। उधर, डेरापुर के बदलपुर गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से भड़ावल निवासी गंगाचरण का दो बीघा एवं राम देवी का दो बीघा खेत सब्दलपुर में है। आग लगने से दोनों की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं कैलाश की करीब 10 बिस्वा फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू किया। डेरापुर तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि आर्थिक सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी