828 बूथों के माध्यम से 137977 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

जागरण संवाददाता कानपुर देहात एक भी बच्चा छूटा पोलियो अभियान टूटा की भावना के साथ जिले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 10:25 PM (IST)
828 बूथों के माध्यम से 137977 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक
828 बूथों के माध्यम से 137977 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : एक भी बच्चा छूटा पोलियो अभियान टूटा की भावना के साथ जिले भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों ने निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बूथ सजाया और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 0-5 वर्ष तक 280243 लक्ष्य के सापेक्ष 828 बूथों के माध्यम से 137977 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। सीएमओ सहित नोडल अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला अस्पताल महिला विग में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर पोलियो दिवस पर बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने बूथ पर कई बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर उपस्थित कर्मचारियों से लगन के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काफी दिनों पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चल रहा है, जिससे देश पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ देशों में अभी भी है जिससे दोबारा लौटने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बच्चों का जीवन सभी के लिए बहुत कीमती है इसलिए उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बिना चूक किए पोलियो खुराक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को हर बार पिलाएं। उन्होंने सभी से पोलियो पर जीत के लिए सहयोग की बात कही। दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार उद्देश्य लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ डॉ. राजेश कटियार के निर्देशन में बूथ कर्मचारियों ने रविवार को निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बूथ सजाया और बच्चों को दवा पिलाई। हर बच्चे तक खुराक पहुंचे इसके लिए आशा बहू, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 280243 लक्ष्य के सापेक्ष 828 बूथों के माध्यम से 137977 बच्चों को पोलियो खुराक दी गई। जिला अस्पताल में एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार जतारया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी