इंटर कालेज की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर इंटर कालेज प्रबंध समिति की 12 सदस्यीय कार्यकारिण्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:00 PM (IST)
इंटर कालेज की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित
इंटर कालेज की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर इंटर कालेज प्रबंध समिति की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें डा. विवेक द्विवेदी को अध्यक्ष व रमाकांत मिश्रा को प्रबंधक चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया।

अकबरपुर कस्बे के हिदी भवन में आयोजित बैठक में समिति की ओर से गत वर्ष की प्रगति आख्या, आय व्यय सहित अन्य अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी विनोद मिश्रा और शिव कुमार दीक्षित के निगरानी में विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति का त्रिवर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें डा. विवेक द्विवेदी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं रमाकांत मिश्र को प्रबंधक, अनिल कुमार शुक्ल व हरिओम शुक्ल को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार त्रिवेदी को मंत्री, रजत गुप्ता को संयुक्त मंत्री, गिरिजा दत्त त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, डा. नवनीत मिश्र, नरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता और ओम प्रकाश द्विवेदी को सदस्य चुना गया। इस दौरान साथी शिक्षकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बुके व फूलमाला पहना सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी