फतेहपुर : घर के बाहर आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या, पास में सोते रहे घरवाले

फतेहपुर के थरियांव में परिवार के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। आधी रात हुई वारदात का घर वालों को पता ही नहीं चला नींद से जागने पर उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:54 AM (IST)
फतेहपुर : घर के बाहर आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या, पास में सोते रहे घरवाले
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

फतेहपुर, जारगण संवाददाता। थरियांव थाने के दिमंगलपुर मजरे रामपुर में शनिवार की रात परिवार के साथ सो रहे 42 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पास में ही परिवार के कई सदस्य सो रहे थे लेकिन उन्हें वारदात की भनक नहीं लगी। काफी देर बाद उसे खून से लतपथ देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।

दिमंगलपुर गांव का रहने वाला जलकेशन उर्फ लाला लोधी आबादी के बाहर देलार तालाब किनारे मकान में परिवार के साथ रहता था। दो विवाहित बेटियों के अलावा परिवार में पत्नी शोभा देवी, पुत्र इंदल व बहू गुड्डी देवी हैं। बताते हैं शनिवार की रात सभी सदस्य गहरी नींद में घर के बाहर सो रहे थे। पास में ही जलकेशन भी चारपाई पर सो रहा। आधी रात करीब जलकेशन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी चारपाई से कुछ दूरी पर पत्नी, विवाहित बेटियां और बहू-बेटे लेटे थे लेकिन किसी को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। आधी रात में बेटा लघुशंका के लिए उठा तब उसने चारपाई के आस-पास खून देखा। इसपर वह पास गया तो चारपाई पर पिता का रक्तरंजिश शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई और पड़ोसी ग्रामीण आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसओ थरियांव सतेंद्र भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और छानबीन में एक खोखा बरामद हुआ है। स्वजन ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताया है। पिता रामगोपाल लोधी खेती-किसानी से परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्होंने दो व्यक्तियों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी