फतेहपुर में आधी रात युवक को गोली मारी, वजह का पता लगा रही पुलिस

फतेहपुर शाहर के अंदर वीआईपी राेड पर पैदल जा रहे युवक को घेरकर हमलावरों ने पिटाई के बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी तक वजह का पता नहीं चला है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:52 AM (IST)
फतेहपुर में आधी रात युवक को गोली मारी, वजह का पता लगा रही पुलिस
फतेहपुर में पुलिस देर रात हुई वारदात की पड़ताल कर रही है।

फतेहपुर, जेएनएन। शहर के अंधर आधी रात वीआईपी रोड पर दोस्त के साथ पैदल घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश में बाइक सवार तीन हमलावराें ने मारपीट के बाद गाेली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और हमलावराें की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक गोली मारने की वजह का पता नहीं चल सका है।

फतेहपुर शहर के तांबेश्वरम मोहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय संजय गुप्ता किसी काम से मौर्य कॉलोनी गए थे। देर रात वह दोस्त के साथ पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। संजय ने तमंचा पकड़कर छीनना चाहा तभी उसने फायर कर दिया। इससे गोली संजय को लग गई, इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए।

वारदात की सूचना मिली तो सीओ सिटी संजय सिंह, शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, आबू नगर चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान दर्ज किए। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। एक मुकदमे में गवाही देने की बात पर पहले हाथापाई की औ उसे गोली मार दी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभूनाथ यादव का कहना था घायल संजय गुप्ता वाहन चोरी के मामले में वांछित था। तीन हमलावरों की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी