फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला युवक पूरी रात नहीं लौटा घर, सुबह मिला शव तो मची सनसनी

महाराजपुर नर्वल के सेमरुवा गांव में रहने वाला युवक रूमा स्थित फैक्ट्री में काम करता था। घर से काम पर जाने के लिए निकला और शाम तक घर नहीं आया। सुबह उसका शव मिलने पर घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:56 PM (IST)
फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला युवक पूरी रात नहीं लौटा घर, सुबह मिला शव तो मची सनसनी
हत्या की आशंका पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

कानपुर, जागरण संवाददाता। महाराजपुर के जोधेपुरवा मोड़ के पास नर्वल निवासी फैक्ट्री कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शनिवार की सुबह फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए घर से साइिकल पर निकला था और देर शाम तक घर नहीं लौटा। सुबह शव मिला तो घरवालों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र रही। 

नर्वल के सेमरुवा गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय बिनोद दीक्षित रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।बिनोद प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था।लेकिन देर रात जब बिनोद घर नहीं पहुचा तो स्वजन चिंतित हो गए।स्वजन ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।रविवार सुबह पता चला कि चकेरी - पाली मार्ग में महाराजपुर के जोधेपुरवा के पास बिनोद का शव पड़ा मिला है।मृतक के शरीर में चोट के निशान भी हैं।

स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।मृतक की साइकिल शव से सौ मीटर दूर मिली है।सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने घटनास्थल पहुंचकर जांच - पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।सीओ सदर ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, मार्ग दुर्घटना की भी आशंका जताई जा रही है।

सीमा विवाद में उलझी तीन थानों की पुलिस

बिधनू के करौली व महाराजपुर के जोधेपुरवा के बीच शव मिलने से घटनास्थल को लेकर असमंजस रहा।घटनास्थल के पास से बिधनू , महाराजपुर व नर्वल तीनों थानों की अलग - अलग दिशाओं में सीमा शुरू हो जाती है।सबसे पहले घटनास्थल बिधनू बताया गया, बाद में नर्वल।लेकिन अंत में घटनास्थल महाराजपुर सीमा में होने के चलते महाराजपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

chat bot
आपका साथी