उन्नाव में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपित पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बीती शुक्रवार दोपहर शौच के लिए गांव के बाहर नहर के पास गई थी। तभी गांव निवासी राजकुमार पुत्र बिंदा वहां पहुंच गया और उसने बेटी से दुष्कर्म किया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST)
उन्नाव में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपित पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे दबिश देकर गांव से उठा लिया

कानपुर, जेएनएन। उन्नाव एक बार फिर सुर्खियों में आया गया है। शुक्रवार को शौच के लिए गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। सहमी लड़की जब घर पहुंची तो स्वजन ने गुमसुम होने पर उससे पूछा, तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे दबिश देकर गांव से उठा लिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बीती शुक्रवार दोपहर शौच के लिए गांव के बाहर नहर के पास गई थी। तभी गांव निवासी राजकुमार पुत्र बिंदा वहां पहुंच गया और उसने बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी उसके चंगुल से छूटी तो अपने घर पहुंची और पूरी बात उससे बताई। इसके बाद मां ने युवक के खिलाफ शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। मां की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित का कहना है कि उसका किशोरी से दो साल से प्रेम-संबंध है। एसओ सन्तोष कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी