महिला से मिलने अाने पर युवक को पेड़ से बांधकर दी इतनी यातनाएं कि तोड़ दिया दम, अवैध संबंधों का भी शक

इटावा के थाना चौबिया के गांव में अमानवीयता की हदें पार हो गईं। युवक गांव में महिला मित्र से मिलने आया तो घर वालों ने घेर लिया। युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:57 PM (IST)
महिला से मिलने अाने पर युवक को पेड़ से बांधकर दी इतनी यातनाएं कि तोड़ दिया दम, अवैध संबंधों का भी शक
अवैध संबंधों के शक में वारदात को दिया अंजाम।

इटावा, जेएनएन। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अगूपुर-गोपालपुर में शुक्रवार की रात उस समय अमानवीयता की हदें पार हो गईं, जब एक युवक को पेड़ से बांधकर इतनी यातनाएं दी गईं कि उसका दम ही निकल गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने आया था और स्वजन ने अवैध संबंधों के शक में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की है और युवक के स्वजन को जानकारी दी गई है। फिलहाल आरोपित गांव से फरार हो गए हैं।

नगला वीरे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का रहने वाला अनिल कुमार कंपाइन मशीन चलवाने का काम करता था। अनिल का अक्सर इटावा के ग्राम अगूपुर गोपालपुर आना जाना था। यहां दो साल पहले उसकी एक महिला से जान पहचान हो गई थी। अनिल महिला मित्र से मिलने अक्सर गांव घर पर आता था। शुक्रवार की रात्रि को भी वह महिला मित्र के घर आया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसकी जानकारी के बाद रात में आए युवक को महिला के स्वजन ने घरे लिया। घरवालों को युवक और महिला के बीच अवैध संबंधों का शक था।

घर के बाहर तेज आवाज सुनकर युवक बचने के लिए छत पर भागा और मकान के पीछे की ओर कूद गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और बबूल के पेड़ से बांधकर यातनाएं दीं। उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई, जिसके बाद महिला के स्वजन फरार हो गये। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ साधुराम ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के स्वजन जो भी तहरीर लिखकर देंगे उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी