International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर ऑनलाइन हुईं योग क्रियाएं, गायत्री परिवार ने दिया निरोगी रहने का मंत्र

आवास विकास हंसपुरम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष वीना आर्य के साथ योग करके लोगों को योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग से संक्रमण के दौर में सुरक्षित रहा जा सकता है लोगों को इसी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:26 PM (IST)
International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर ऑनलाइन हुईं योग क्रियाएं, गायत्री परिवार ने दिया निरोगी रहने का मंत्र
युवाओं ने पार्क में जाकर युग की क्रियाएं की और शारीरिक दूरी का पालन किया

कानपुर, जेएनएन। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार ऑनलाइन माध्यम से योग क्रियाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से ऑनलाइन माध्यम से योगाचार्य में योग करा कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा। किदवई नगर स्थित एच ब्लॉक में दैनिक जागरण और गायत्री परिवार ने साझा योग सत्र लगाकर निरोगी रहने का गुरु मंत्र दिया। जिस का लाइव प्रसारण दैनिक जागरण कानपुर के सोशल मीडिया पेज पर किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्रीन पार्क स्टेडियम में उपनिदेशक खेल मुद्गिका पाठक ने विभाग के अधिकारियों के साथ योग किया। सेंट्रल पार्क संत नगर चौराहे के पास क्षेत्र युवाओं ने पार्क में जाकर युग की क्रियाएं की और शारीरिक दूरी का पालन किया।

आवास विकास हंसपुरम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष वीना आर्य के साथ योग करके लोगों को योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग से संक्रमण के दौर में सुरक्षित रहा जा सकता है लोगों को इसी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। संक्रमण के चलते यूथ विलर्स टीम द्वारा लाइव योग सेशन का आयोजन किया गया। एचबीटीयू कालेज में खेल प्रशिक्षक विकास द्वारा ऑनलाइन योग सत्र लगाकर इस वीडियो से जुड़े सभी विद्याॢथयों को योग की क्रियाएं कराई गई।

स्पेशल ओलंपिक कानपुर और जय नारायण विद्या मंदिर में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित कर जन जन तक योग के लाभ पहुंचाए गए। कानपुर लंपिक संघ द्वारा चिडिय़ा घर के पास से साइकिल रैली का आयोजन कर लोगों को योग के महत्व से परिचित कराया गया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर कानपुर ओलंपिक संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित द्वारा पौधरोपण भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई खिलाडिय़ों द्वारा ऑनलाइन योग से जुड़े रहने की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में मॉॄनग वॉक को पहुंचे लोगों ने योग के बाद वैक्सीनेशन कराया। 

chat bot
आपका साथी