फतेहपुर में यमुना का दतौली पुल क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका पर रोका गया यातायात

दतौली चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि बांदा जाने वाले भारी वाहनों को बहुआ से बंधवा होते हुए ललौली पुल से निकाला जा रहा है। पुल से केवल हल्के व दोपहिया वाहन ही निकाले जा रहे है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:37 PM (IST)
फतेहपुर में यमुना का दतौली पुल क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका पर रोका गया यातायात
बारिश में दतौली यमुना नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने पर बहुआ में बांदा जाने वाले वाहनों को रोकती पुलिस ।

फतेहपुर, जेएनएन। बांदा को जोड़ने वाला यमुना में बना दतौली पुल लगातार बारिश व पुराना होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के ज्वाइंट में बांदा सीमा में दरार आने के साथ दो फीट का एक गड्ढा हो जाने से देर शाम भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। पुल के उस किनारे बांदा में बारिश से सड़क कट जाने से भी यातयात में दिक्कत आ रही है।

दतौली का यमुना पुल काफी पुराना होने से कई बार क्षतिग्रस्त हो गया। तीन-चार दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते रविवार को बांदा सीमा में पुल में दरार आ गई ओर दो फीट का गहरा गड्ढा हो गया। लोकनिर्माण विभाग बांदा के अधिकारियों की रिपोर्ट पर देर शाम तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों की आवाजाही दोनो ओर से रोक दी गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के साथ बांदा सीमा में पुल से नीचे उतरते ही सड़क बारिश से इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है कि भारी वाहन निकलना मुश्किल हो गया। दतौली चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि बांदा जाने वाले भारी वाहनों को बहुआ से बंधवा होते हुए ललौली पुल से निकाला जा रहा है। पुल से केवल हल्के व दोपहिया वाहन ही निकाले जा रहे है। कहा कि पुल व सड़क की मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी बांदा द्वारा ही कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी