World Yoga Day: अस्थमा में कारगर उष्ट्रासन, मानसिक व शारीरिक विकार से मुक्ति में भी लाभदायक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दैनिक जागरण द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रोजाना योगाचार्य विभिन्न रोगों के निवारण के लिए योग आसन की जानकारी और फायदे बता रहे हैं। योगाचार्य प्रज्ञा शर्मा आनलाइन योग कराएंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:50 AM (IST)
World Yoga Day: अस्थमा में कारगर उष्ट्रासन, मानसिक व शारीरिक विकार से मुक्ति में भी लाभदायक
योग के आसन करके दूर भगाएं रोग।

कानपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर को देखते हुए दैनिक जागरण द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संक्रमण के चलते ऑनलाइन होने वाले आयोजन के जरिए लोगों को योग के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। दैनिक जागरण के योग सप्ताह में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योगिक साइंस की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने उष्ट्रासन और उत्थित हस्त पादंगुष्ठासन कराकर लोगों को आनलाइन इसके लाभों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ ऐसा तरीका नहीं है जिससे आप शारीरिक ताकत और लचीलापन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि एक जीवन जीने की कला है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शक्ति, शांति, स्थिरता और लचीलापन प्रदान करता है, शारीरिक और मानसिक विकारों को दूर करता है। योग व प्राणायाम के जरिए व्यक्ति भागदौड़ और तनाव पूर्ण वातावरण में स्वस्थ, सुगम और शांति पूर्वक जीवन यापन कर सकता है।

क्या होते आसन के लाभ

- पाचन शक्ति बढ़ता है।

-सीने को खोलता है और उसको मजबूत बनाता है।

- पीठ और कंधों को मजबूती देता है।

- पीठ के निचले हिस्से में दर्द से छुटकारा दिलाता है।

- रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन एवं मुद्रा में सुधार भी लाता है।

- मासिक धर्म की परेशानी से राहत देता है।

उत्थित हस्त पादंगुष्ठासन

- उत्थित हस्त पादांगुष्ठासन को करने से पैरों, टखनों और घुटनों में खिंचाव आता है।

- इस आसन को करते समय जिस पैर पर आप खड़े होते है, उसे खासतौर पर मजबूत बनाता है।

- शारीरिक संतुलन को बनाये रखने में सहायक होता है।

- यह आसन ध्यान रखने की क्षमता में सुधार लाता है।

योगाचार्य देंगे योग का गुरुमंत्र

21 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को योग से जोडऩा है। दैनिक जागरण द्वारा योग से निरोगी रहने की पहल में शामिल होने वाले लोग स्वयं और परिवार की योग करते हुए फोटो दैनिक जागरण को 7311192976 नंबर पर वाट््सअप कर सकते हैं। कुछ प्रविष्टियों को मिलेगा मौका दैनिक जागरण के सोशल मीडिया पेज पर आने का। दैनिक जागरण के योग सप्ताह में सुबह सात से आठ बजे योगाचार्य मुस्कान अग्रवाल योग की बारीकियों से अवगत कराएंगी। इसके बाद योगाचार्य सोनाली धनवानी सुबह 8.30 से 9.30 तक और शाम चार से पांच बजे के बीच योगाचार्य प्रज्ञा शर्मा आनलाइन योग कराएंगी।

chat bot
आपका साथी