वर्ल्ड कोबूडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे 13 देशों के खिलाड़ी, कानपुर के Players भी दिखाएंगे दम

कोबूडो मार्शल आर्ट फेडरेशन आफ इंडिया के फाउंडर शोभित पांडेय ने बताया कि हाल में संपन्न हुई नेशनल कोबूडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया। शहर के सिद्धांत ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:55 PM (IST)
वर्ल्ड कोबूडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे 13 देशों के खिलाड़ी, कानपुर के Players भी दिखाएंगे दम
वर्ल्ड कोबूडो प्रतियोगिता से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। मार्शल आर्ट के खेल कोबूडो की वर्ल्ड प्रतियोगिता में 13 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में शहर से 20 खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी आनलाइन वीडियो बनाकर फेडरेशन को भेजेंगे।

कोबूडो मार्शल आर्ट फेडरेशन आफ इंडिया के फाउंडर शोभित पांडेय ने बताया कि हाल में संपन्न हुई नेशनल कोबूडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया। शहर के सिद्धांत ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि पूरी उम्मीद है वर्ल्ड प्रतियोगिता में सिद्धांत से पदक की उम्मीद है। प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों के साथ अन्य कई खिलाड़ी दम दिखाएंगे। आनलाइन होने वाली प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियाें में सक्रियता बढ़ेगी और वे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुट जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोबूडो मार्शल आर्ट से जुड़ा हुआ खेल है। इसलिए इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल की विधाओं का ज्ञान पहले से ही हासिल रहता है। वर्ल्ड प्रतियोगिता के जरिए शहर के खिलाड़ी देश-दुनिया के खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करेंगे। फेडरेशन के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि इसमें खिलाड़ी आनलाइन वीडियो बनाकर फेडरेशन को भेजेगा। टाइमिंग और तकनीक के आधार पर जीत हार का फैसला किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी