जनवरी से शुरू होगा कानपुर-कन्नौज जीटी रोड को चौड़ा किए जाने का कार्य, प्रक्रिया में हो रही देरी

इस मार्ग पर छह जगहों पर टोल प्लाजा बनाया जाएगा। टोल प्लाजा कहां-कहां बनेंगे यह तय कर लिया गया है। एक टोल प्लाजा से दूसरे प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर होगी। बिल्हौर उत्तरीपुरा चौबेपुर आदि जगहों पर बाईपास बनेगा।

By ShaswatgEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:29 AM (IST)
जनवरी से शुरू होगा कानपुर-कन्नौज जीटी रोड को चौड़ा किए जाने का कार्य, प्रक्रिया में हो रही देरी
कानपुर और कन्नौज जिले में अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर और कन्नौज जिले में जीटी रोड को चौड़ा किए जाने का कार्य जनवरी से प्रारंभ होगा। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक तीन-तीन जगहों से एक साथ काम शुरू किया जाएगा। पांच टुकड़ों में काम होना है। 

जनता की सहूलियत के लिए तेजी से हो रहा कार्य 

कानपुर से अलीगढ़ तक जीटी रोड को फोर लेन बनाया जाना है। ताकि 2022 मार्च तक इस काम को पूरा कर लिया जाए। अलीगढ़ से मैनपुरी तक तेजी से काम चल रहा है। करीब 60 से 65 फीसद कार्य हो चुका है। कानपुर और कन्नौज जिले में अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह है देरी से टेंडर होना और कंपनियों का चयन। चयन के बाद अनुबंध की प्रक्रिया में देरी। अब यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। दोनों कंपनियां काम शुरू कर देंगी। 

निर्माण के कारण लगता है जीटी रोड जाम 

इसके बाद उम्मीद है कि इसे मार्च 2022 में पूरा किया जाएगा। जीटी रोड के लिए भूमि अधिग्रहण छह लेन सड़क के हिसाब से किया गया है जबकि फिलहाल फोर लेन सड़क बनेगी। जो भी फ्लाईओवर बनेंगे सभी सिक्स लेन बनेंगे। भविष्य में जरूरत पडऩे पर जब इसे सिक्स लेन करना होगा तो सिर्फ सड़क बनानी होगी फ्लाईओवर या पुल बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐसे में कम समय में यह मार्ग सिक्स लेन हो जाएगा। जीटी रोड टू लेन है इस वजह से जाम बहुत लगता है। यही वजह है कि लोगों को काफी परेशानी होती है। इस मार्ग पर छह जगहों पर टोल प्लाजा बनाया जाएगा। टोल प्लाजा कहां-कहां बनेंगे यह तय कर लिया गया है। एक टोल प्लाजा से दूसरे प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर होगी। बिल्हौर ,उत्तरीपुरा, चौबेपुर आदि जगहों पर बाईपास  बनेगा। बाईपास बन जाने से बाजारों में स्थित दुकानों को नहीं तोडऩा पड़ेगा।

इनका ये है कहना 

 एनएचआई के कन्नौज डिवीजन के परियोजना निदेशक गौरव गुप्ता के मुताबिक कंपनियों ने अपने हाथ मिक्स प्लांट लगा लिए हैं अबे जनवरी में काम शुरू करेंगे काम लक्ष्य के अनुरूप समय से पूरा हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी