घर जाने का इंतजार कर रहे प्रवासियों के लिए काम की खबर, जल्द ही कानपुर से दिल्ली, पुणे और सूरत के लिए चलेंगी ट्रेनें

यात्री आज से ही इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकेंगे। ट्रेन संख्या 04076 नई दिल्ली से 17 अप्रैल को सिर्फ एक फेरे के लिए चलायी जाएगी। इस ट्रेन की वापसी नहीं होगी। नई दिल्ली से रात 1115 बजे चलकर सुबह 525 बजे कानपुर सेंट्रल और रात नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:53 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:53 AM (IST)
घर जाने का इंतजार कर रहे प्रवासियों के लिए काम की खबर, जल्द ही कानपुर से दिल्ली, पुणे और सूरत के लिए चलेंगी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 04076 नई दिल्ली से 17 अप्रैल को सिर्फ एक फेरे के लिए चलायी जाएगी

कानपुर, जेएनएन। मुंबई और दिल्ली से लगातार प्रवासियों की घर वापसी को देखते हुए रेलवे ने गुरुवार को तीन और ट्रेनों की शुरुआत की है। इसमें दिल्ली, पुणे और सूरत से ट्रेनें चलाईं जाएंगी। यात्री आज से ही इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकेंगे। ट्रेन संख्या 04076 नई दिल्ली से 17 अप्रैल को सिर्फ एक फेरे के लिए चलायी जाएगी। इस ट्रेन की वापसी नहीं होगी। नई दिल्ली से रात 11:15 बजे चलकर सुबह 5:25 बजे कानपुर सेंट्रल और रात नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी।

ऐसा रहेगा ट्रेनों का समय : ट्रेन संख्या 01443 पुणे से 15, 19, 23 और 27 अप्रैल की रात 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन रात 11:15 बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01444 गोरखपुर से 17, 21 और 25 अप्रैल की रात सवा नौ बजे चलकर दूसरे दिन सुबह पांच बजे कानपर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09127 सूरत से 19 व 26 अप्रैल सोमवार की सुबह सात बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह नौ बजे प्रयागराज के सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09128 सूबेदारगंज से 20 और 27 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 12:50 बजे चलकर दोपहर 3:40 बजे कानपुर सेंट्रल और बुधवार की दोपहर 12:45 बजे सूरत पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी