उन्नाव में बाइक सवार महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शुक्लागंज के सुभाष नगर की रहने वाली 45 वर्षीय आशा यादव पत्नी तीर सिंह यादव अपने मायके आटाबंथर अचलगंज गई थी। गुरुवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अपने भतीजे सुमित के साथ बाइक से वापस अपने घर शुक्लागंज लौट रही थी तभी हादसा हो गया।
उन्नाव, जेएनएन। गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आजाद मार्ग पर पीपरखेड़ा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी। वाहन उसे रौंदता हुआ भाग निकला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जाजमऊ चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्लागंज के सुभाष नगर की रहने वाली 45 वर्षीय आशा यादव पत्नी तीर सिंह यादव अपने मायके आटाबंथर अचलगंज गई थी। गुरुवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अपने भतीजे सुमित के साथ बाइक से वापस अपने घर शुक्लागंज लौट रही थी। आजादमार्ग पर पीपरखेड़ा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर पड़ी उसी दौरान वाहन का पहिया उसके सिर को रौंदता निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जाजमऊ चौकी इंचार्ज संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति तीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।