साऊदी अरब में रह रहा पति, मायके में पत्नी की गोली मारकर हत्या

फतेहपुर के बरहटा ग्राम प्रधान की पुत्री थी। सीओ व एसओ ने घटना स्थल पर पहुंच की जांच, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दी तहरीर।एक साल पहले ही तौफीक के साथ निकाह हुआ था।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 02:13 PM (IST)
साऊदी अरब में रह रहा पति, मायके में पत्नी की गोली मारकर हत्या
साऊदी अरब में रह रहा पति, मायके में पत्नी की गोली मारकर हत्या

कानपुर (जेएनएन)। फतेहपुर के खखरेड़ू थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में ग्राम प्रधान की विवाहित पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नौकरी के लिए पति के साऊदी अरब जाने के बाद से वह मायके में प्रधान मां के पास रह रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ और एसओ ने पड़ताल की। पीडि़त ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

बरहटा ग्राम प्रधान शमीम बानो की पुत्री शेबा उर्फ सायबा बानो (22) का एक साल पहले ही जहांगीर नगर गहुरा गांव निवासी तौफीक खान के साथ निकाह हुआ था। शादी के बाद नौकरी के लिए पति सऊदी अरब चला गया। इसके बाद विवाहिता शेबा अपने मायके आकर रहने लगी। बीती रात्रि पिता शमीम अहमद एक कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे। बताते हैं कि बेड पर मां व बहनों के साथ लेटी शेबा की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था हमलावर छत के रास्ते से नीचे उतरकर आए थे। शमीम ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी से उनकी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने पांच लोगों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अंशुमान मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी को अतिशीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। 

chat bot
आपका साथी