कन्नौज में आग से झुलसी महिला की दर्दनाक मौत, दामाद और उसके परिवार पर आरोप लगा मायके पक्ष ने किया हंगामा

आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की नकदी व मोटर साइकिल की अतिरिक्त मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने समधी पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। नौ जून को ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता के आग लगा दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST)
कन्नौज में आग से झुलसी महिला की दर्दनाक मौत, दामाद और उसके परिवार पर आरोप लगा मायके पक्ष ने किया हंगामा
तालग्राम थाना क्षेत्र के गदौरा गांव मे दारोगा से जानकारी करते बाएं से सीओ शिव प्रताप सिंह।

कन्नौज, जेएनएन। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो मायके वालों ने थाने के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पति समते पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

ये है पूरा मामला: कोतवाली कन्नौज के मनिकापुर गांव निवासी गोविंद पुत्र गंगा कृष्ण प्रजापति ने बहन प्रीति (25) की शादी साल 2015 फरवरी माह में तालग्राम थाना क्षेत्र के गदौरा गांव निवासी प्रमोद प्रजापति के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की नकदी व मोटर साइकिल की अतिरिक्त मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने समधी पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। नौ जून को ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता के आग लगा दी। ससुरालवालों ने उसे गंभीर अवस्था में उसे सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी 10 जून देर शाम मौत हो गई। गुरुवार रात मायके वाले तालग्राम थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इससे गुस्साए स्वजन ने शुक्रवार को थाना गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

पुलिस ने लिया एक्शन: हंगामा देख पुलिस ने महिला के भाई गोविंद की तहरीर पर पति के अलावा ससुर नरेश, देवर रमाकांत, जेठ मनोज, जेठानी नन्हीं देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर शिवप्रताप सिंह गांव पहुंचे और 3ग्रामीणों से बात की। 

इनका ये है कहना: थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। अभी ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। 

chat bot
आपका साथी