पनकी में निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ी मिली महिला, दुष्कर्म की सूचना से पुलिस में खलबली

बारिश के बीच दीवार के सहारे पड़ी महिला बुरी तरह कीचड़ में सनी हुई थी पुलिस ने सांसें चलती देखकर अस्पताल पहुंचाया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:56 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:56 AM (IST)
पनकी में निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ी मिली महिला, दुष्कर्म की सूचना से पुलिस में खलबली
पनकी में निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ी मिली महिला, दुष्कर्म की सूचना से पुलिस में खलबली

कानपुर, जेएनएन। पनकी थानांतर्गत रतनपुर में बुधवार की सुबह बेसुध हालत में निर्वस्त्र महिला पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र फेंके जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन फानन पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू कराया है। पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका जताते हुए जांच शुरू की है।

बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान राहगीर गुजरे तो रतनपुर में मैदान के पास एक महिला को निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ा देखा। महिला बुरी तरह कीचड़ में सनी हुई थी। ऐसी हालत में उसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि दुष्कर्म के बाद महिला को फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस में खलबली मच गई। रतनपुर चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सांसें चल रही थीं।

इसपर महिला पुलिस कर्मियों ने उसे कपड़े में लपेट और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कल्याणपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया है। पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विछिप्त प्रतीत हो रही है, ठंड लगने की वजह से वह दीवार के पास लेटी थी। दुष्कर्म की आशंका जताते हुए महिला को उपचार के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी