बांदा में नशे में महिला ने किया हंगामा, हार चोरी जाने की बात कही

एक लॉज में ठहरी महिला ने गुरुवार की रात नशे में हंगामा कर दिया। महिला ने कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया कहा कि उसका हार चोरी कर लिया है। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:26 PM (IST)
बांदा में नशे में महिला ने किया हंगामा, हार चोरी जाने की बात कही
बांदा के लॉज में नशे की हालत में महिला ने हंगामा किया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

बांदा, जेएनएन । रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में ठहरी महिला ने गुरुवार रात करीब दस बजे नशे में हंगामा कर दिया। महिला ने अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही लाखों रुपये का हार चोरी करने का आरोप भी लगाया। महिला शोर मचाते हुए लॉज के बाहर सड़क पर बैठ गई। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई। जहां से बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लॉज में गुरुवार देर शाम एक 35 वर्षीय महिला किराए का रूम लेने पहुंची थी। वहां के मैनेजर ने उससे आइडी मांगी तो उसमें शहर के ही एक मोहल्ले का पता लिखा था। इससे मैनेजर ने स्थानीय होने के चलते रूम देने से मना कर दिया। इस पर महिला ने बताया कि वह चित्रकूट जनपद के एक गांव की रहने वाली है। उसकी ससुराल बांदा में है, लेकिन उसके पति की मौत हो चुकी है। इससे वह अपनी ससुराल नहीं जाती।

मुकदमे के सिलसिले में यहां आने पर उसे घर जाने में देर हो गई है। मां से बात कराने पर मैनेजर ने उसे एक रूम ठहरने के लिए दे दिया। देर रात अचानक महिला अपने कमरे से नशे में बाहर निकली। उसने लॉज में रहने वाले अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

बरामदे में खड़ी बाइकों को गिराना शुरू दिया। जिसको भी नजदीक पा जाती थी उसे खींचना शुरू कर दिया। बाद में बाहर जाकर सड़क में लेट गई। इससे वहां खासी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल व बलखंडी नाका चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे।

पुलिस को महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ हीरे का करीब पांच लाख कीमत का उसका हार भी ले लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच की।

कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि महिला के पास शराब मिली है। नशे में वह इस तरह ड्रामा कर रही थी। इससे किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उसके स्वजन को मामले की सूचना देने के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

chat bot
आपका साथी