महिला के जेवर लुट गए, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : बर्रा में बाइक सवार लुटेरे शादी में आई महिला की चेन, म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 02:37 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 02:37 PM (IST)
महिला के जेवर लुट गए, सीमा  विवाद में उलझी रही पुलिस
महिला के जेवर लुट गए, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : बर्रा में बाइक सवार लुटेरे शादी में आई महिला की चेन, मंगलसूत्र व सोने के मोती की माला लूट ले गए। घटना के बाद लुटेरों को पकड़ने के बजाय बर्रा व नौबस्ता पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ गो¨वद नगर ने आकर जांच की और बर्रा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

बिनौर सचेंडी निवासी विनोद शर्मा की पत्नी साधना भतीजे जितेंद्र की शादी में शामिल होने जरौली आई थीं। शनिवार को वह सास कांती देवी, बेटी मुस्कान व ननद रामादेवी के साथ पास में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थीं। ठाकुर चौराहे के पास सभी एक दुकान पर पानी के बताशे खाकर आगे बढ़ीं तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने साधना के गले से चेन, सोने के मोती की माला और मंगलसूत्र तोड़ लिया। साधना ने शोर मचाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे धक्का मारकर भाग निकले। बेटी मुस्कान भी पीछे दौड़ी लेकिन लुटेरे फत्तेपुर की ओर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि पीछे बैठा लुटेरा क्रीम कलर की शर्ट पहने था और मुंह पर कपड़ा बांधे था। सूचना पर नौबस्ता पुलिस पहुंची और बर्रा का मामला बताकर टरकाने लगी। इसके बाद बर्रा थाने से फोर्स आई पर नौबस्ता का मामला बता उसने भी पल्ला झाड़ लिया। सीओ गोविंदनगर सैफुद्दीन पहुंचे तो जांच में घटनास्थल बर्रा थानाक्षेत्र का निकला।

सीओ गोविंदनगर सैफुद्दीन ने इस बारे में कहा कि घटनास्थल से 50 कदम दूर ही नौबस्ता थाने की सीमा लगती है। इसीलिए दोनों थानों का फोर्स पहुंचा था। सीमा विवाद जैसी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि बर्रा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी