फर्रुखाबाद में दामाद की हत्या की आरोपित महिला गिरफ्तार, लव मैरिज करने से था नाराज

शहर के गांव भगुुआनगला में 07 नवंबर की शाम राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सरह निवासी युवक अंकित अवस्थी का शव एक बंद पड़े मकान में गड्ढे में दबा मिला था। धर्मेंद्र चौहान व उसकी पत्नी उमा व पुत्र के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुुकदमा दर्ज हुआ है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:33 PM (IST)
फर्रुखाबाद में दामाद की हत्या की आरोपित महिला गिरफ्तार, लव मैरिज करने से था नाराज
पुलिस की गिरफ्तारी की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फाेटो।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। बेटी के प्रेम विवाह कर लेने से नाराज होकर दामाद की हत्या की आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर मृतक युवक की खून से सनी पैंट व जूते-मोजे बरामद कर लिए। महिला के पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगुुआनगला में 07 नवंबर की शाम राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सरह निवासी युवक अंकित अवस्थी का शव एक बंद पड़े मकान में गड्ढे में दबा मिला था। पुलिस ने इस मामले में भगुआनगला निवासी धर्मेंद्र चौहान व उसकी पत्नी उमा व पुत्र के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुुकदमा दर्ज किया था। अंकित अवस्थी ने धर्मेंद्र चौहान की पुत्री नेहा के साथ प्रेम विवाह कर लिया था और दिल्ली में रह रहा था। 06 नवंबर को भाईदूूज पर वह पत्नी नेहा को लेकर अपनी ससुराल आया था। उसी रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुुलिस ने हत्यारोपित धर्मेंद्र चौहान को 13 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह उमा चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उमा के पास से मृतक अंकित का पैंट, जूते-मोजे भी बरामद हुए हैैं। 

नेहा ने ली ससुराल में शरण: घटना के बाद से नेहा की शिकायत पर ही पुुलिस पहुंची थी और पड़ोस के मकान से अंकित अवस्थी का शव बरामद किया था। घटना के बाद नेहा का कोई ठिकाना नहीं रह गया था। पहले उसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग कई तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग नेहा को अपने साथ ले गए। मां की जब गिरफ्तारी हुई तो नेहा भी कोतवाली पहुंची थी। 

chat bot
आपका साथी