महिला ने लगाया धोखाधड़ी करके शादी करने का आरोप

- नौबस्ता में दूसरे धर्म के युवक के तीसरी शादी करने और अनैतिक कार्य के दबाव बनाने का मामल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 09:22 PM (IST)
महिला ने लगाया धोखाधड़ी करके शादी करने का आरोप
महिला ने लगाया धोखाधड़ी करके शादी करने का आरोप

- नौबस्ता में दूसरे धर्म के युवक के तीसरी शादी करने और अनैतिक कार्य के दबाव बनाने का मामला

जागरण संवाददाता, कानपुर : नौबस्ता के लव जिहाद का मामले में हिदू नाम बताकर प्रेम जाल में फंसाने और निकाह करने के बाद प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

यशोदा नगर निवासी महिला ने बताया कि 12 साल पहले मकसूद अली ने अपना नाम समीर बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। बाद में सच्चाई सामने आने पर निकाह किया। कुछ दिन बाद समीर के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो विवाद शुरू हो गया। बेटी के भविष्य को लेकर वह चुप रही, लेकिन हाल में उसके दूसरे धर्म की एक अन्य युवती से शादी करने की बात पता चली तो होश उड़ गए। पीड़िता ने परिचित की मदद से बजरंगदल कार्यकर्ता से गुहार लगाई थी। जिस पर कार्यकर्ता उसे लेकर थाने पहुंचे थे।

जहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पीड़िता के मुताबिक मकसूद के पहली शादी से बच्चे भीहै। वह उसे दूसरे घर में रखता था। वह नौकरी भी करती थी। आरोप है प्रताड़ित करने पर उसने बेटी के भविष्य के लिए जोड़े 4.50 लाख रुपये भी उसे दे दिए। जिससे उसने कार खरीद ली थी। आरोप है कि है कि मकसूद अब उस पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी बीच उसने दिल्ली में रहने वाली एक अन्य युवती से भी शादी करने की बात सामने आयी। जिसके बाद उसने पति के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नौबस्ता कुंज बिहारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी