Kanpur Weather Update: गर्मी-उमस कर रही बेहाल, यूपी में झमाझम बारिश के आसार बस थोड़ा है इंतजार

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल दस जून तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। परेशान लोग मानसूनी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। जून के अंत तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 01:47 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 01:47 PM (IST)
Kanpur Weather Update: गर्मी-उमस कर रही बेहाल, यूपी में झमाझम बारिश के आसार बस थोड़ा है इंतजार
कानपुर में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। टॉक्टे और यास चक्रवाती तूफान का असर खत्म होते ही यूपी के मौसम का मिजाज अब गर्म हो चला है। कानपुर व अासपास के जिलों में चिलचिलाती धूप और उमस बेहल कर रही है और लोग मानसून के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाने लगे हैं। मौसम विभाग से भी राहत भरी खबर है कि इस मानसून यूपी में झमाझम बारिश के आसार है और जून के अंत तक मानसूनी बारिश की संभावना बनी है।

बढ़ रहा तापमान

कानपुर शहर में रविवार रात में बदली छाए रहने और सुबह तेज धूप निकलने से लोग बेहाल हैं तो गर्म हवाओं ने मुसीबत और बढ़ा दी है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि फिलहाल 10 जून तक बारिश के आसार नहीं हैं। इसका मुख्य कारण वातावरण में मौजूद नमी है। शाम और रात के समय तेज हवाएं जरूर चल सकती हैं और उमसभरी गर्मी का सामना करना होगा। रात में बादल छा जाने से न्यूनतम तापमान में रविवार की अपेक्षा सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है। उत्तरी भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

जून के अंत तक आ जाएगा मानसून

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और यूपी में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और जून के अंत तक यूपी में प्रवेश कर सकता है। पश्चिमी यूपी में सामान्य बारिश (92-108) की संभावना है, वहीं मध्य यूपी में 106 फीसद बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग(आइएमडी) के मुताबिक मानसून दिल्ली में 27 जून तक पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सुबह-शाम करते रहें सिंचाई: मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जिस तरह मौसम में गर्मी बनी हुई उसे देखते हुए किसान सुबह व शाम पौधों में लगातार सिंचाई करते रहें।

chat bot
आपका साथी