Weather Update Kanpur: अगले दो दिन में कुछ देर बारिश के बाद साफ हो जाएगा आसमान, तेज हवाओं से सुहाना रहेगा मौसम

यूपी में अगले दो दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो कुछ की बारिश के बाद आसमान फिर साफ हो जाएगा और हवाओं से मौसम सुहाना बना रहेगा। कानपुर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 03:41 PM (IST)
Weather Update Kanpur: अगले दो दिन में कुछ देर बारिश के बाद साफ हो जाएगा आसमान, तेज हवाओं से सुहाना रहेगा मौसम
कानपुर में हवाओं से मौसम रहेगा खुशनुमा।

कानपुर, जेएनएन। अगले दो दिन बाद मौसम फिर सुहाना होने वाला है, मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि कुछ देर की बारिश के बाद आसमान फिर साफ हो जाएगा लेकिन सामान्य से तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा और उमस भी बढ़ सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की ठंडी हवा चल रही है। धूप का असर हल्का रहेगा। विदर्भ और आसपास के क्षेत्र पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, भोपाल से होते हुए गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के मध्य से गुजर रही है और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसमें एक 18 डिग्री उत्तर में 3.1 और 7.6 किमी के बीच अक्षांश के साथ है।

मौसम की संभावित गतिविधि

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, यूपी में कानपुर और आसपास ज़िलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, शेष मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

chat bot
आपका साथी