Weather Update Kanpur: सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है और बादलों के बीच धूप का भी आना जारी रहेगा। इसके साथ तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा जिससे रुक रुककर हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 01:37 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 01:37 PM (IST)
Weather Update Kanpur: सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी के आसार
मौसम में बदलाव से गर्मी व उमस बनी रहेगी।

कानपुर, जेएनएन। यूपी में मौसमी सिस्टम बदल रहा है, अगले दो से तीन दिन में मौसम का मिला जुला रूप नजर आएगा। हवा सामान्य से थोड़ी तेज चलेगी, जबकि धूप निकलेगी और अचानक बदली छाएगी। बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा हो सकता है। कानपुर शहर समेत आसपास जिलों मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, यहां बादलों के बीच धूप की लुकाछिपी बनी रहेगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने हल्की बारिश का आकलन किया है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2, न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 8.7 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चली। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 87 फीसर रिकार्ड हुई। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे गुजरात क्षेत्र पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा। गुरुवार को पूर्वोत्तर अरब सागर में निकल सकता है। एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल पर स्थित है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी कोंकण और गोवा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, केरल, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

chat bot
आपका साथी