Weather Forecast Kanpur: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, दोपहर में अब भी सता रही धूप और उमस

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री न्यूतम था।

By ShaswatgEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, दोपहर में अब भी सता रही धूप और उमस
कृषि मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।

कानपुर, जेएनएन। गुलाबी ठंड ने इन दिनों शहर में रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि अब भी दोपहर में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में होने वाले इस परिवर्तन से फिलहाल लोग बचने की कोशिश भी कर रहे हैं, ताकि कोरोना संकट के समय में विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सके। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह भी मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री न्यूतम था। वहीं सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवा की गति 1.2 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। कृषि मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।  

chat bot
आपका साथी