Weather Update Kanpur: तपते कानपुर पर राहत की फुहार, तेज हवा के साथ बारिश में भीगे शहरवासी, देखें तस्वीरें

Weather Update Kanpur सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 24.6 जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 94 तो न्यूनतम 93 प्रतिशत रही।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 04:07 PM (IST)
Weather Update Kanpur: तपते कानपुर पर राहत की फुहार, तेज हवा के साथ बारिश में भीगे शहरवासी, देखें तस्वीरें
कानपुर में हुई बारिश के बाद बड़े चौराहे पर निकलते हुए लाेग।

कानपुर, जेएनएन। Weather Update Kanpur सोमवार दोपहर बारिश होते ही शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत का अहसास हुआ। मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होते ही बारिश के संकेत मिलने शुरू हो गए थे।

कई क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया था। दोपहर 02:30 बजे शुरू हुई बारिश के बाद माैसम सुहाना हो गया है। हवा की गति भी सामान्य से तेज है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल: सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

न्यूनतम तापमान 24.6 जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 94 तो न्यूनतम 93 प्रतिशत रही। वहीं दक्षिण पश्चिम दिशा में 4.1 कि०मी०/घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 16.0 मि. मि. बारिश रिकार्ड की गई।

chat bot
आपका साथी