Weather Update Kanpur: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, किसानों को फसल बुवाई रोकने की सलाह

Weather Update Kanpur पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार देर रात आसमान पर घने बादल छा गए। इसके चलते शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी होने लगी और अचानक ठंड बढ़ गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:47 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:47 AM (IST)
Weather Update Kanpur: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, किसानों को फसल बुवाई रोकने की सलाह
कानपुर में बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार देर रात आसमान पर घने बादल छा गए। इसके चलते शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी होने लगी और अचानक ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है और लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। इसके साथ ही किसानों काे रबी की फसलों की बुवाई रोकने की सलाह दी है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन पूर्वी हवाओं के कारण छाए बादलों ने गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा दिया और अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया था। शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान में फिर 3.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। साथ ही सुबह घने बादलों के कारण बूंदाबांदी होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में इसी तरह का मौसम रहेगा। बादल छंटने पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और रात की ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान में मध्यम से गहरे बादल छाए हैं। अगले दो दिन तक रुक रुककर हल्की बारिश भी हो सकती है। किसानों को सलाह दी कि वे धान, मूंगफली आदि की कटी हुई फसलों की मड़ाई कर दानों को संरक्षित कर लें और रबी की फसलें जैसे-गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू व सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य रूककर करें।

chat bot
आपका साथी