Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उमस जैसे रहेंगे हालात, इस तरह प्रभावित हो सकती हैं फसलें

Weather Update In UP चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन के तापमान के साथ ही रात में भी गर्मी का असर बढ़ेगा उमस जैसा महसूस होगा। अत्यधिक ऊंचाई पर हल्के बादल रह सकते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 09:10 AM (IST)
Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उमस जैसे रहेंगे हालात, इस तरह प्रभावित हो सकती हैं फसलें
कृषि विशेषज्ञ फसलों को खराब होने से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। Weather Update In UP इटावा, औरैया, बुंदेलखंड, लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के अन्य शहरों में रविवार से गर्मी और उमस का स्तर बढ़ने लगेगा। हवा तो  चलेगी, लेकिन उसमें पल-पल गर्माहट का अहसास होता रहेगा। यह स्थिति शनिवार देर रात जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रही है। इसके असर से राजस्थान और गुजरात के पास चक्रवाती हवा क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। अगले दो दिन बाद लू जैसी गर्म हवा चलने की आशंका है। मौसम विज्ञानियों ने पारा 43 डिग्री या इससे ऊपर तक पहुंचने की आशंका जताई है। अचानक तापमान के बढ़ने से सब्जियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। देर से बोई गई गेहूं, टमाटर, लौकी, कददू, धनिया, मेथी, भिंडी आदि की फसल का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञ फसलों को खराब होने से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन के तापमान के साथ ही रात में भी गर्मी का असर बढ़ेगा, उमस जैसा महसूस होगा। अत्यधिक ऊंचाई पर हल्के बादल रह सकते हैं, जिसकी वजह से गर्मी के स्तर में इजाफा होगा। दो दिन बाद पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी, उमस और लू जैसे हालात होंगे। चक्रवाती हवा ने राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्से में हीटवेव पैदा करेगा। यह हीटवेव पाकिस्तान, अफगानिस्तान की गर्म हवा की वजह से बन सकती है। इसका असर प्रदेश के कई शहरों पर रहेगा। शनिवार की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

प्रभावित हो सकती फसलें गेहूं- देरी से बोई गई फसल के दाने पतले हो सकते हैं। आलू- तापमान बढ़ने  से आलू का रंग हरा होने की आशंका है टमाटर- रंग और स्वाद खराब हो सकते हैं। धनिया- दाने गिर सकते हैं। मेथी- अचानक पककर दाने झड़ सकते हैं। कद्दू- नमी कम रहने से फसल खराब होने की आशंका है। भिंडी- तापमान से पत्तियां जल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी