Weather Update Kanpur: फिलहाल कुछ दिन कमजोर रहेगी बारिश, सताती रहेगी गर्मी और उमस

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के पास बन रही टर्फ रेखा जम्मू कश्मीर की ओर निकल गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हवा आ रही है और क्षेत्रीय चक्रवात कमजोर पड़ गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM (IST)
Weather Update Kanpur: फिलहाल कुछ दिन कमजोर रहेगी बारिश, सताती रहेगी गर्मी और उमस
कानपुर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है।

कानपुर, जेएनएन। अगले कुछ दिन बारिश कमजोर रहेगी। बदली छाएगी, जबकि धूप भी निकलेगी। वातावरण में नमी का स्तर कुछ नीचे आ सकता है। इससे गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं। तापमान में उतार चढ़ाव से क्षेत्रीय चक्रवात विकसित हो सकेगा। मौजूदा क्षेत्रीय चक्रवात कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लिए हवा बराबर आ रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले सात दिन बारिश के कमजोर रहने की संभावना है। 26 जून से मानसून में कुछ तेजी आ सकती है।

बदली संग हल्की बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और झारखंड के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में ठीक ठाक वर्षा के आसार हैं। कानपुर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना है। धूप और उमस संग मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी।

85 मिलीमीटर हो चुकी है बारिश

जून में अब तक 85 मिलीमीटर की बारिश हो चुकी है। 12 जून से मानसून सक्रिय हुआ है, जबकि उससे पहले प्री मानसून में भी हल्की वर्षा हुई थी। हर साल के मुकाबले इस बार मानसून करीब दस दिन पहले दस्तक दे चुका है। शुरूआत के दो दिन वर्षा कराने के बाद यह कमजोर पड़ गया। शनिवार और रविवार को मानसूनी सिस्टम फिर से सक्रिय हुआ है, जिसके बाद रुक रुक कर बारिश हो रही है। मानसून 25 के बाद सक्रिय होता है।

फसलों के लिए लाभदायक

डॉ. पांडेय ने बताया कि मानसून का जल्दी आना फसलों के लिए लाभदायक है। धान की रोपाई में आसानी हो जाएगी। आम, जामुन और अन्य फलों को पकने का मौका मिल गया है। उरद की पकी हुई फसल पर बारिश से नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में पानी की निकासी नहीं है, वहां फसलों के प्रभावित होने की आशंका है।

बीते वर्षों में कब-कब आया मानसून

2008-12 जून

2009- 29 जून

2010- चार जुलाई

2011-17 जून

2012-21 जून

2013-15 जून

2014-19 जून

2015-23 जून

2016-19 जून

2017-27 जून

2018-27 जून

2019-22 जून

2020-15 जून

2021-12 जून

chat bot
आपका साथी