Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान... दस जुलाई से हो सकती है झमाझम बारिश, गर्मी से राहत मिलने के आसार

उत्तरी हिस्सों से लेकर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 08:43 PM (IST)
Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान... दस जुलाई से हो सकती है झमाझम बारिश, गर्मी से राहत मिलने के आसार
अगले दो दिन बूंदाबांदी और बदली छाई रहने की संभावना जताई

कानपुर, जेएनएन। मानसून की गतिविधियों में तेजी आठ जुलाई से आने की संभावना है, जबकि तेज बारिश 10 के बाद ही हो सकती है। मौजूदा समय में क्रॉस इक्वाटोरियल फ्लो कमजोर पड़ गया है, जबकि मानसूनी हवा की दिशा परिवॢतत हो गई है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हो पा रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अगले दो दिन बूंदाबांदी और बदली छाई रहने की संभावना जताई है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों से लेकर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत से हीटवेव की स्थिति समाप्त होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी