Weather Update: अभी कुछ दिन और मानसून का इंतजार, फिर झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर से आने वाली हवा में नमी की मात्रा कम हुई है और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम नहीं बनने से मानसून में देरी बनी हुई है। फिलहाल दस जुलाई के बाद बारिश की संभावना बनी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 12:53 PM (IST)
Weather Update: अभी कुछ दिन और मानसून का इंतजार, फिर झमाझम बारिश के आसार
कानपुर में तल्ख मौसम से हाल बेहाल।

कानपुर, जेएनएन। मानसून कुछ दिन और इंतजार करा सकता है। इसको सक्रिय कराने वाले सिस्टम कमजोर पड़े हुए हैं, जिसकी वह से झमाझम बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। हालांकि अभी दस जुलाई के बाद मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बनी हुई और बारिश के आसार भी बन रहे हैं। लेकिन अभी शहर में गर्मी और उमस से हाल बेहाल है और लोग आसामन की ओर टकटकी लगाकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने मानसूनी गतिविधियों के आठ जुलाई से तेज होने का आकलन किया था, लेकिन अब इसके भी आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अरब सागर से आने वाली हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है। यह राजस्थान से होकर पाकिस्तान की ओर घूम जा रही है। इसको हिमालय की ओर जाना चाहिए थे। यही स्थिति बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा का है। यह असम, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश की ओर जा रही है। इसकी दिशा उत्तर भारत की ओर होनी चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौजूदा हालात मानसून के लिए जरूरी कारकों के अनुरूप नहीं है। टर्फ रेखा जो कि मैदानी क्षेत्रों की ओर बननी चाहिए, उसका पूरा भाग हिमालय की तलहटी के पास बना हुआ है। इससे नीचे आते ही बारिश की संभावना तेज हो जाएगी। अरब देशों की ओर आने वाली गर्म हवा अरब सागर की हवा को गर्म कर दे रही है। इसकी वजह से उसमें नमी की मात्रा कम हो जा रही है। कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज समेत अन्य जिलों में तापमान का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसके चलते क्षेत्रीय चक्रवात सक्रिय होने के आसार हैं। कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बदली छाई रहेगी, जबकि धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी