Weather Kanpur News Update: कानपुर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने दी राहत

कानपुर शहर में मौसम का मिजाज बुधवार शाम छह बजे बदल गया अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम सामान्य से अधिक होने के कारण दिन से ज्यादा रात में गर्मी हो रही थी। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री इजाफा हुआ है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:35 PM (IST)
Weather Kanpur News Update: कानपुर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने दी राहत
कानपुर शहर में अचानक आई आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज।

कानपुर, जेएनएन। बुधवार को तेज धूप के साथ शुरू हुए दिन ने शाम छह बजे तक कानपुरवासियों को खासी राहत दिलाई। एक ओर तेज आंधी और काले बादलों के कारण मौसम खुशनुमा हो गया तो वहीं, हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी शहर और आसपास क्षेत्र में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ आने वाले दिनों में तेज धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

मौसम पर नजर डालें तो गर्मी अचानक से बढ़ी है और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ था। इसी कारण से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश और अांधी के बाद बुधवार को न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया है। सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बढ़ जाने से रात गर्म होने के साथ उमस भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार देश भर में बने मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्व में चला गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे अफगानिस्तान पर देखा जा सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के दक्षिण और राजस्थान के आसपास के हिस्सों में है। विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा भी धर्म से लेकर के केरल तक मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए जा रही है। बिहार के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और पंजाब के निकटवर्ती भागों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। क्षेत्र से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा सिक्किम तक जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण अरब सागर के मध्य भागों में है। यह 14 मई तक एक कम दबाव के क्षेत्र को प्रेरित कर सकता है, जो आगे एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। का पहला समुद्री तूफान अरब सागर में बनने वाला है 20 21 के पहले 4 महीने में कोई भी समुद्री तूफान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नहीं बना इस साल का पहला तूफान ताऊ ते अरब सागर में बनने वाला है इसका प्रभाव दक्षिण भारत से लेकर मध्य भारत औ और उत्तर प्रदेश का रहेगा जो प्री मानसून बारिश को और भी बढ़ा सकता है मौसम की गतिविधियां दक्षिण भारत से लेकर महाराष्ट्र गुजरात और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर भारत में भी हो सकती हैं

कुछ यूं रहा तापमान: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 53 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम चलने वाली हवा की औसत गति 5.3 किमी प्रतिघंटा रिकाॅर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह यूपी के मध्य भाग में मध्यम बादल छाए रहेंगे और आने वाले तीन दिनों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी