Weather Update Kanpur: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बदला मौसम, पारा पांच डिग्री लुढ़का, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत की पहाडिय़ों में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा। पहाडिय़ों पर बर्फबारी की गतिविधि के साथ मैदानी इलाकों में कुछ वर्षा की गतिविधि और तापमान में परिवर्तन होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:52 AM (IST)
Weather Update Kanpur: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बदला मौसम, पारा पांच डिग्री लुढ़का, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
Weather In Kanpur मैदानी इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई जा रही है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Weather In Kanpur उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहर का मौसम एक बार फिर बदल दिया। शनिवार तड़के न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई जा रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डा एस एन सुनील पांडेय ने बताया की उत्तर भारत की पहाडिय़ों में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा। इस प्रणाली के परिणामस्वरूप पहाडिय़ों पर बर्फबारी की गतिविधि के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ वर्षा की गतिविधि और तापमान में परिवर्तन होगा।

आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होंगी। पांच दिसंबर को ये गतिविधियां हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड व पूरे पहाड़ी क्षेत्र को कवर करेंगी। 

सात दिसंबर के बाद मौसम साफ़ होना शुरू हो जाएगा। बर्फबारी ज्यादातर मध्य और ऊंचे इलाकों में देखी जाएगी, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट देखी जाएगी और शीतलहर चलेगी। डॉ पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी चक्रवात का असर होने के कारण प्रदेश में आसमान पर छाए बादल छंटने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी