Weather Update Kanpur: हल्के बादलों के कारण रात के तापमान में इजाफा, जानिए कैसा रहेगा रविवार का मौसम

अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छाए हैं। वहीं हिमालय से आ रही उत्तर-पश्चिमी नम हवाओं के साथ पूर्वी हवाएं भी असर दिखा रही हैं। इसके कारण तापमान में तो मामूली बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन हवा में नमी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:19 AM (IST)
Weather Update Kanpur: हल्के बादलों के कारण रात के तापमान में इजाफा, जानिए कैसा रहेगा रविवार का मौसम
न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री हुआ हवा में नमी की मात्रा बढी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर पश्चिम और पूर्वी क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं के कारण आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण शुक्रवार रात भी तापमान में मामूली इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान  0.4 डिग्री बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छाए हैं। वहीं, हिमालय से आ रही उत्तर-पश्चिमी नम हवाओं के साथ पूर्वी हवाएं भी असर दिखा रही हैं। इसके कारण तापमान में तो मामूली बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन हवा में नमी के कारण लोगों को ठंड लग रही है। डॉ. पांडेय ने बताया कि सोमवार को बादल छंटने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट का सिलसिला तेजी से शुरू होगा और ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि गेहूँ, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास करें।

chat bot
आपका साथी